- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पुलिस मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Up News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Sarita
23 Feb 2026 10:45 AM IST

x
Up News: बलिया जिले के बांसडीह इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर हिस्ट्रीशीटर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे हुसैनाबाद मोड़ पर तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह होने पर रुकने को कहा लेकिन उसने भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसल जाने की वजह से बदमाश गिर गया और पुलिस से खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में एक गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बांसडीह थाना क्षेत्र के आदर गांव के बबलू नट (30) के रूप में हुई है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि बबलू गत आठ फरवरी को गाय की तस्करी कर उसे बिहार ले जा रहा था। मौके से उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था लेकिन वह फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सिंह के अनुसार गिरफ्तार गौ तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsUpमुठभेड़बदमाशगिरफ्तारUPencountercriminalarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





