- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:तेरहवीं...
उत्तर प्रदेश
Up News:तेरहवीं संस्कार से लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक हादसे में मौत
Sarita
15 Jan 2026 7:27 AM IST

x
Up News: स्टेडियम में मैच खेलते थे। मंगलवार को वह अपनी मामी के निधन में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए सिजवाही गांव गए थे। वहां से देर रात वह बाइक से लौट रहे थे। तभी मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा गांव के पास बाइक सामने से आए वाहन से बचने में पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद किसी को पता नहीं चल सका।
बुधवार को सुबह होने पर वहां से गुजरे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया कि मोहित पांच बहनों में एकलौता भाई था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में पत्नी काजल हैं। पिता स्व. प्रदीप सिंह का निधन हो चुका है। मां ऊषा सिंह हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पेड़ से टकराकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन क्रिकेट खिलाड़ी बता रहे हैं। संभवत: वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
TagsUpखिलाड़ीहादसेमौतUPcricketeraccidentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





