उत्तर प्रदेश

Up News: रामलीला मैदान की रेलिंग से लटका मिला गोवंश का शव, हंगामा

Sarita
3 May 2025 9:29 AM IST
Up News: रामलीला मैदान की रेलिंग से लटका मिला गोवंश का शव, हंगामा
x
Up News: थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-एफ स्थित रामलीला मैदान की रेलिंग पर शुक्रवार शाम एक गाय का शव लटका मिला। सूचना पाकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा दल के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाया गया और अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
कुछ लोगों ने रामलीला मैदान की रेलिंग से गाय को लटकते देखा। कुछ ही देर में यह खबर इलाके में फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों में (विश्व हिंदू परिषद) गौ रक्षक दल के प्रमुख सचिन सिंह ने तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि तमाम लोगों ने आमिर नाम के स्थानीय निवासी पर आरोप लगाया था। उसे पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अवशेषों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।
Next Story