- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Up News: सड़क हादसे में दंपत्ति की दर्दनाक मौत,कार के उड़े परखच्चे
Sarita
30 April 2025 6:36 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कार सवार दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) डी एन मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे मौठ थाना क्षेत्र के नारायण ढाबा के सामने कानपुर हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने झांसी की ओर आ रही कार को टक्कर मार दी। मिश्रा के मुताबिक हादसे की सूचना पाकर पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे पति-पत्नी को किसी तरह बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र मौठ ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मिश्रा के मुताबिक मृतक दंपत्ति की पहचान मड़ौरा (बड़ागांव) निवासी अनिल कुशवाहा और विनीता कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अनिल और विनीता सोमवार रात मौठ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार सुबह मड़ौरा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मिश्रा के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsUpहादसेदंपत्तिमौतaccidentcoupledeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





