उत्तर प्रदेश

UP News: जादू-टोना करने के शक में दंपति पर हमला,महिला की मौत

Sarita
5 Sept 2025 6:23 AM IST
UP News: जादू-टोना करने के शक में दंपति पर हमला,महिला की मौत
x
UP News :उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में गुरुवार देर शाम जादू-टोना करने के शक में एक दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ओबरा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मजदूर 57 वर्षीय बाबूलाल खरवार गुरुवार शाम अपनी पत्नी राजवंती (52) के साथ घर पर थे, तभी उसी गांव के गुलाब और कुछ अन्य लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस हमले में राजवंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी गुलाब को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Next Story