- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ...
उत्तर प्रदेश
Up News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दंपती और बेटे की मौत, मचा कोहराम
Sarita
29 April 2025 12:29 PM IST

x
Up News: पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति, बेटे और महिला की मौत हो गई। तीनों एक दावत में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष) अपने बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) और पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक से जा रहे थे। ज्योरा गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में उसकी भी मौत हो गई।
TagsUpट्रैक्टर-ट्रॉलीटक्करदंपतीबेटेमौतUptractor-trolleycollisioncouplesondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





