उत्तर प्रदेश

Up News:कंटेनर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर , मौत

Sarita
2 March 2025 7:41 AM IST
Up News:कंटेनर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर , मौत
x
UP News: ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में एक कंटेनर ने 12वीं के छात्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढोलना के गांव जखेरा निवासी 17 वर्षीय प्रवीण पुत्र जसवीर श्री चंदन सिंह इंटर कॉलेज का छात्र है। शनिवार की देर शाम वह किसी काम से गांव से कस्बा बिलराम आया था। कस्बा बिलराम में शराब की दुकान के पास एक कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कस्बा बिलराम के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story