उत्तर प्रदेश

Up News: कंटेनर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Sarita
10 Aug 2025 7:57 AM IST
Up News: कंटेनर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
x
Up News: अलीगढ़ के लोधा थानांतर्गत दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 9 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे शाहपुर कुतुब गाँव के पास एक कंटेनर ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वे रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से एटा जिले में जा रहे थे। रोरावर थाने को खबर मिलने पर परिजन अलीगढ़ आए और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोरावर पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट की ऑनलाइन जाँच के बाद रजिस्ट्रेशन में दर्ज मोबाइल नंबर पर परिजनों को दंपत्ति की मौत की सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर कुणाल ने दोनों शवों की पहचान अपने माता-पिता के रूप में की।
रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। कंटेनर चालक हिरासत में है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story