उत्तर प्रदेश

UP News: कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत

Sarita
2 Dec 2025 11:29 AM IST
UP News: कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
x
UP News: शेरकोट में नेशनल हाईवे पर मुबारकपुर कुंडा के पास मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे पिकअप ट्रक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मरने वालों में लखीमपुर खीरी के बिछवी गांव के रहने वाले रणजीत (पुत्र रामशंकर) और लाला (पुत्र भैया लाल) शामिल हैं, जो बाइक चला रहे थे। तीसरा मृतक फिरोज (पुत्र मोहम्मद उमर) नई बस्ती, जसपुर, उत्तराखंड का रहने वाला था, जो पिकअप ट्रक चला रहा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर बाइक और पिकअप ट्रक को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हाईवे की रेलिंग टूट गई, पिकअप ट्रक पलट गया और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर SP पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के आदेश दिए। पुलिस कंटेनर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Next Story