उत्तर प्रदेश

Up News: हाईवे पर कंटेनर और कैंटर में भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत

Sarita
3 July 2025 3:30 PM IST
Up News: हाईवे पर कंटेनर और कैंटर में भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत
x
Up News: मिलक में नगर हाईवे स्थित धनेली पूर्वी गांव में गुरुवार सुबह मुरादाबाद दिशा से आ रहे कंटेनर को दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ कंटेनर से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक और उसके साथी समेत कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर हाईवे से हटवाया। इसके बाद तीनों के शवों को बाहर निकालकर मिलक सीएचसी भेजा। थाना सैफनी के गांव बिचपुरी लाल निवासी मृतक कैंटर चालक अजय सिंह के परिजनों ने बताया कि वह मुरादाबाद से कंटेनर लेकर माल लादने बरेली जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
जिसमें उसकी मौत हो गई। अन्य दो मृतक जिला सीतापुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कंटेनर चालक लवकुश जिला सीतापुर के थाना मुहाना के गांव मिर्जापुर का रहने वाला है। उसमें सवार कंडक्टर योगेश 23 वर्ष पुत्र सागर निवासी नरहरा थाना मोहाली जिला सीतापुर है।सूचना मिलने पर परिजन घर से निकल पड़े।
Next Story