- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अपराधियों को...
उत्तर प्रदेश
Up News: अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदा कांस्टेबल, करंट लगने से मौत
Sarita
17 May 2025 12:09 PM IST
Up News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रक चालक से कथित तौर पर मारपीट कर भाग रहे कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे एक कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात नगीना रोड स्थित गढ़ी चौराहे पर कार सवार कुछ अपराधी ट्रक चालक से मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के कांस्टेबल मनोज (38) और गंगा राम मौके पर पहुंचे तो अपराधी फायरिंग करते हुए कार में बैठकर भागने लगे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलामाबाद-भरैरा के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और नहर में गिर गई। दोनों कांस्टेबल भी नहर में कूद गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार की टक्कर से खंभे से तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे नहर में करंट आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बिजली काट दी और दोनों कांस्टेबलों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कांस्टेबल मनोज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कांस्टेबल गंगा राम का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव झाल निवासी नीरज नामक बदमाश को मौके से घायल अवस्था में पकड़ लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी भाग गए और उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUpनहरकांस्टेबलकरंटमौतUpCanalConstableElectric shockDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





