उत्तर प्रदेश

UP News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, ठिठुरते रहे लोग

Sarita
8 Jan 2025 7:46 AM IST
UP News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, ठिठुरते रहे लोग
x
UP News: दस दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद से लगातार आसमान बादलों से ढका हुआ है। रविवार की सुबह कोहरे को चीरते हुए कुछ देर के लिए सूरज निकला तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन कुछ घंटे बाद ही आसमान बादलों से ढक गया और साथ ही पछुआ हवा भी चलने लगी। दिनभर बादलों के साथ पछुआ हवा भी चलती रही। सोमवार को सुबह दस बजे के बाद निकली धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया। लोगों को उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन, मंगलवार को लोगों की यह उम्मीद टूट गई। सुबह से ही कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने से लोग पूरे दिन धूप के दर्शन को तरस गए।
रात से चल रही तेज बर्फीली हवा के कारण अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। वे ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 18 व न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 10 डिग्री पर आ गया।
Next Story