- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:महाकुंभ में...

x
UP News: महाकुंभ मेले के आखिरी दिन बुधवार को ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मी ने अपनी गर्दन पर चाकू से कई वार कर खुद को घायल कर लिया। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. विकास सचदेवा व उनकी टीम ने करीब चार घंटे तक जटिल ऑपरेशन के बाद उसकी सांस की नली व भोजन नली की सर्जरी की। इसके बाद उसे गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया है। बांदा जिले के करतल के नरैनी निवासी फूलचंद पुत्र अच्छेलाल महाकुंभ मेले के सेक्टर नंबर 21 में ड्यूटी पर थे। मेले के आखिरी दिन बुधवार को फूलचंद शौचालय गए और चाकू से कई वार कर खुद को घायल कर लिया। उनके भाई गोरेलाल ने बताया कि फूलचंद की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज भी चल रहा था।
फूलचंद के परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है। वह जनवरी से महाकुंभ में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। ऑपरेशन के बाद उसे डॉ. धर्मेंद्र यादव की देखरेख में एनेस्थीसिया आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेला गंगा प्रसार सीओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारी द्वारा खुद पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सचदेवा ने बताया कि मरीज की सांस की नली और भोजन की नली दोनों कटी हुई थी। उसकी जान को खतरा था। इमरजेंसी में पाइप डालकर सांस बहाल की गई। फिर जटिल ऑपरेशन कर दोनों नलियों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
TagsUPमहाकुंभसफाईकर्मचारीचाकू UPMaha KumbhCleaningWorkerKnifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





