उत्तर प्रदेश

UP News: मोहर्रम जुलूस में भड़काऊ गीत को लेकर दो पक्षों में झड़प

Sarita
7 July 2025 7:50 AM IST
UP News: मोहर्रम जुलूस में भड़काऊ गीत को लेकर दो पक्षों में झड़प
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रामकोला थाना क्षेत्र स्थित टेकुआटार बाजार में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झड़प में बदल गया। सूत्रों के मुताबिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ गाने और नारे बजाए गए, जिस पर हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं जुलूस में डीजे की धुन को लेकर हुए विवाद के दौरान 8 वर्षीय बालक एखलाक के सिर में चोट लग गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुशीनगर पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। रामकोला थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story