उत्तर प्रदेश

UP News: शादी समारोह के दौरान दो गुटों में झड़प, 7 लोग घायल

Sarita
7 March 2025 8:11 AM IST
UP News: शादी समारोह के दौरान दो गुटों में झड़प, 7 लोग घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बार फिर तनाव की खबर सामने आ रही है. जिले के एक गांव में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया है. इसके चलते दो गुटों में झड़प की खबर है. इस झड़प में कम से कम 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने इस झड़प के सिलसिले में 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आइए जानते हैं मुजफ्फरनगर की इस घटना के बारे में सबकुछ|
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मुजफ्फरनगर जिले के तितावी इलाके के सैदपुर गांव की है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया है कि इस घटना को लेकर 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है|
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण आदित्य बंसल ने घटना के कारणों की भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "विवाद तब शुरू हुआ जब विकास कश्यप की शादी में पटाखे जलाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय के साथ तनाव पैदा हो गया। कुछ लकड़ी के ढांचों में आग लग गई जिससे हिंसक झड़प हुई और समुदाय के सदस्यों ने शादी समारोह पर हमला कर दिया।" मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के सैदपुर गांव में दो समूहों के बीच हुई इस झड़प की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story