उत्तर प्रदेश

Up News: बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन और खतना कराया, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
8 March 2025 7:44 AM IST
Up News: बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन और खतना कराया, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Up News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की शाहाबाद पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों के कथित धर्म परिवर्तन और खतना का मामला सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बच्चों के एक रिश्तेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भतीजे ने उसके दो बेटों का खतना करवाकर उन्हें दूसरे धर्म में शामिल कर लिया है, लेकिन बच्चों के पिता ने आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सोमपाल ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भतीजे ने उसके दो बेटों का खतना करवाकर उन्हें दूसरे धर्म में शामिल कर लिया है|
उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए, क्या कहते हैं रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा? रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भतीजे ने उसके दो बच्चों का खतना करवाकर उन्हें दूसरे धर्म में शामिल कर लिया है. जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों के पिता ने व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में दावों से इनकार किया है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है|
Next Story