- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : लावारिस...
उत्तर प्रदेश
Up News : लावारिस कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल
Sarita
10 Jan 2026 12:36 PM IST

x
Up News : बरेली के आंवला क्षेत्र के बेहटा चौधरी गांव निवासी पांच वर्षीय संजीव पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के पिता विकास ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। गांव के लोग अलाव सेंक रहे थे। तभी एक कुत्ते ने संजीव के चेहरे पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से विकास अपने बेटे को जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
TagsUpकुत्तेहमलेबच्चाघायल UPdogattackchildinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





