उत्तर प्रदेश

UP News: स्कूल का गेट गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Sarita
28 Feb 2025 7:51 AM IST
UP News: स्कूल का गेट गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत
x
UP News: थाना बनियाठेरा क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल के गेट के नीचे एक बच्चा दब गया। बच्चे को दबा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। फिर प्रिंसिपल बच्चे को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चे की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन और प्रिंसिपल बच्चे को लेकर मुरादाबाद पहुंचे तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के कुछ बच्चे सरकारी स्कूल के पास खेल रहे थे। तभी अचानक स्कूल का मेन गेट टूटकर गिर गया और वहां खड़ा बच्चा पिंटू पुत्र बबलू (9 वर्ष) गांव नेहटा गेट के नीचे दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख स्कूल में मौजूद शिक्षकों, प्रिंसिपल और आसपास के लोगों ने बच्चे को गेट के मलबे से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिंटू के पिता बबलू मौके पर पहुंचे और बच्चे को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां रेखा देवी और अन्य परिजन बदहवास हो गए। पिंटू के पिता बबलू गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सूचना पर बनियाठेरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह, आटा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Next Story