- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: रेलवे स्टेशन...
उत्तर प्रदेश
UP News: रेलवे स्टेशन पर लगे बिजली के खंभे से करंट लगने से बच्चे की मौत
Sarita
16 Jun 2025 6:38 AM IST

x
UP News: रेलवे स्टेशनों पर बिजली के खंभे इसलिए लगाए जाते हैं ताकि लोगों को रोशनी मिले और वे अपना यातायात सुचारू रूप से पूरा कर सकें, लेकिन अब यही बिजली के खंभे लोगों को रोशनी देने की जगह परिवार की रोशनी छीन रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के जखनिया रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन पर लगे खंभे में करंट आने से 9 साल के बच्चे कीदर्दनाक मौत हो गई. मामला गाजीपुर के जखनिया रेलवे स्टेशन का है. यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए बिजली के खंभे में करंट था|
इससे अनजान पास की झुग्गी में रहने वाला 9 साल का आकाश खेलते-खेलते खंभे के पास पहुंच गया और वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगते ही बच्चा छटपटाने लगा. इस दौरान उसके साथ खेल रहे बच्चों ने प्लास्टिक की पाइप की मदद से किसी तरह उसे छुड़ाया. फिर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. मजदूर के बेटे की करंट लगने से मौत घटना के बाद बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई|
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में अब स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Next Story





