उत्तर प्रदेश

Up News: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sarita
18 Oct 2025 9:15 AM IST
Up News: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत, पुलिस जांच में जुटी
x
Up News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकौना थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्कूल बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। घटना श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मुखिया गाँव की है, जहाँ दोपहर तीन बजे हुए हादसे में बच्ची की मौत हो गई।
एक पब्लिक स्कूल बस ने सड़क किनारे बैठे अनूप पुत्र शीशराम को टक्कर मार दी।बस का टायर पास में खड़े एक बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इकौना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मृतक बच्ची का परिवार न्याय की माँग कर रहा है।
Next Story