- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सप्तक्रांति...
उत्तर प्रदेश
Up News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बवाल, कंट्रोल रूम में पहुंची छेड़खानी की रिपोर्ट
Sarita
13 April 2025 11:04 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई जब सीट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला छेड़छाड़ की शिकायत तक पहुंच गया। ट्रेन के एस-5 कोच में यात्रा कर रहे दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और बाद में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बीच-बचाव करना पड़ा।
जानिए, कहां से शुरू हुआ विवाद?
मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण और चंदौली जिले के दो परिवार ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब कप्तानगंज के पास पहुंची तो सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
छेड़छाड़ की शिकायत ने मामले को और बढ़ा दिया
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक परिवार ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की है। उन्होंने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर स्टेशन पर जीआरपी तुरंत अलर्ट हो गई।
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस पहुंची
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचते ही जीआरपी की टीम तत्काल एस-5 कोच में पहुंची और दोनों परिवारों को थाने ले आई। वहां पूछताछ और बातचीत के बाद स्पष्ट हो गया कि यह मामला सिर्फ सीट को लेकर झगड़े और गलतफहमी का था। किसी तरह की छेड़छाड़ या गंभीर दुर्व्यवहार नहीं हुआ था। थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया
थाने पर दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत से समझौता कर लिया और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर सिर्फ कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और अपने-अपने घर लौट गए।
TagsUpसप्तक्रांतिएक्सप्रेसबवालSaptkrantiExpressChaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





