- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: झूला टूटने...

x
Up News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया। बिल्हौर महोत्सव के दौरान एक झूला अचानक टूट गया और महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। झूला टूटते ही संचालक मौके से फरार हो गया। मेले में बिना फिटनेस के झूले चलाए जा रहे थे। जांच में पता चला कि झूले की ट्रॉली जर्जर हो चुकी थी। उसके हैंडल में जंग लगी हुई थी। जांच अधिकारियों का कहना है कि अगर यह हादसा झूला तेज रफ्तार में चलने पर होता तो नतीजे और खतरनाक साबित हो सकते थे।
बताया जा रहा है कि यह झूला बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के चल रहा था। पिछले साल भी बिना अनुमति के झूले चल रहे थे। जिसे तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक तिवारी ने रुकवाया था। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि झूला टूटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फरार झूला संचालकों की तलाश की जा रही है।
TagsUpझूलाटूटने6 घायलUpswingbreaking6 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





