उत्तर प्रदेश

UP News: बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 11 लोग घायल

Sarita
19 March 2025 9:16 AM IST
UP News: बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 11 लोग घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां, बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. घटना में 11 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल रेफर किया गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ये पूरा मामला जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है|
जहां, कार अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. इस दौरान कुंवरपुर कंडोली के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई. इससे पहले कि चालक कुछ कर पाता, कार सीधे एक विशाल पेड़ से टकरा गई. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया|
घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं. जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. कार सवार सभी लोग फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के रहने वाले थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Next Story