उत्तर प्रदेश

Up News : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल

Sarita
1 April 2025 11:25 AM IST
Up News : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल
x
Up News : इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ से पूर्णागिरि जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक को झपकी आ गई और वाहन सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ से पूर्णागिरि जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति का इलाज सीएचसी एलिया में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब कार चालक गौरव को झपकी आ गई और वह कार से नियंत्रण खो बैठा।
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में मृतकों की पहचान आशीष वर्मा (30) और गौरव (26) के रूप में हुई है। जबकि घायल अभिषेक (26) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एलिया भेजा गया है।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आशीष वर्मा दतौली का रहने वाला था, जबकि गौरव मकरंदपुर का रहने वाला था। घायल अभिषेक तिवारी पुरवा त्रिलोकापुर का रहने वाला है।
Next Story