- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ...
उत्तर प्रदेश
Up News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार ने मारी टक्कर, दो व्यापारियों की मौत
Sarita
15 Jun 2025 7:52 AM IST

x
Up News: शनिवार सुबह साढ़े चार बजे हाईवे पर झनकपुरी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुलंदशहर निवासी फल व्यापारी उमेश (35) और फुरकान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। ये दोनों फल कारोबार में पार्टनर भी थे। शुक्रवार सुबह उमेश कुमार और फुरकान लीची खरीदने रामनगर के कालाडोंगी मंडी गए थे। लीची खरीदकर भेजने के बाद देर रात कार से बुलंदशहर लौट रहे थे।
कार जाकिर नाम का युवक चला रहा था, जबकि कार में फुरकान नाम का एक अन्य युवक भी सवार था। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर झनकपुरी गांव के पास इनकी कार ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक जाकिर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक फल व्यवसायी उमेश कुमार और फुरकान की मौत हो चुकी थी।कार में सवार फुरकान नामक दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना लग रहा है।
TagsUpट्रैक्टर-ट्रॉलीकारटक्करदोमौतUptractor-trolleycarcollisiontwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





