- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP news: पंक्चर होने...
उत्तर प्रदेश
UP news: पंक्चर होने के कारण बेकाबू हुई कार नाले में जा गिरी
Sarita
9 Feb 2026 8:44 AM IST

x
UP news: दिबियापुर के गेलगांव से सिकंदरा जा रहे एक परिवार की कार रविवार सुबह पंक्चर होने के कारण समाधान पुरवा गांव के पास बेकाबू होकर नाले में गिर गई। घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने कार में फंसे दो बच्चों व दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।गेल गांव निवासी कार सवार राहुल कटियार अपनी पत्नी और पांच व डेढ़ वर्षीय दो बच्चों के साथ सिकंदरा जा रहे थे। इस दौरान गांव समाधान पुरवा के पास तेज रफ्तार उनकी पंक्चर होने से बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलते हुए गहरे नाले में जा गिरी।
हादसे से अफरातफरी मच गई।आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में गिरी कार से सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने इस स्थान पर सड़क किनारे रेलिंग लगाने की मांग की है।
TagsUPकारनाले UPcardrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





