- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: श्रद्धालुओं...
उत्तर प्रदेश
UP News: श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त,महिला की मौत
Sarita
14 April 2025 11:50 AM IST

x
UP News : पीलीभीत के घुंघचाई-बंडा हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। गुलरिया भूपसिंह के पास तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुलरिया भूपसिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक बालिका समेत पांच श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर पुलिया से टकराकर पलट गई।
कार सवार महिला ऊषा देवी (50) निवासी गांव पुरैना, थाना पुवायां (शाहजहांपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच साल की बच्ची भी शामिल है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदा पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पूर्णागिरि धाम से अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।
TagsUPश्रद्धालुओंकारदुर्घटनाग्रस्तमहिलामौतUPdevoteescarcrasheswomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





