उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रक में घुसी कार, तीन की दर्दनाक मौत

Sarita
3 Sept 2025 7:30 AM IST
Up News:   ट्रक में घुसी कार, तीन की दर्दनाक मौत
x
Up News: अमेठी जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों शव अंदर ही फंसे रहे। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल, लखनऊ निवासी विमल पांडे पुत्र रामसुंदर और विनय दुबे (पता अज्ञात) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात सामान्य है।
Next Story