- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : खड़ी ट्रक से...

x
Up News : भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बक्शा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास उस समय हुई, जब वाराणसी चौक निवासी राजकुमार कसेरा की 55 वर्षीय पत्नी बेबी देवी अपने बेटे राहुल कसेरा के साथ कार से अयोध्या दर्शन कर लौट रही थीं।
इसी दौरान कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मां-बेटे को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने बेबी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsUpट्रकटकराईकारमहिलामौतUptruckcollisioncarwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





