- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खड़ी बस से...
उत्तर प्रदेश
Up News: खड़ी बस से टकराई कार, मचा हड़कंप, 1 की मौत, 6 घायल
Sarita
4 Feb 2025 6:44 AM IST

x
Up News: भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर एंबुलेंस के जरिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक ढाबे पर रोडवेज बस खड़ी थी और बस में सवार यात्री चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच महाकुंभनगर की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी। जैसे ही कार ढाबे पर पहुंची तो सीधे खड़ी रोडवेज में जा घुसी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देकर सभी श्रद्धालुओं को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 55 वर्षीय वृद्धा सकला देवी पत्नी रमेश चौरसिया निवासी कसवां थाना दिलदारगंज आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। घायलों में 50 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी श्याम पाल, 60 वर्षीय मालती देवी पत्नी राजाराम, 25 वर्षीय शत्रुघ्न पुत्र श्याम पाल, 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र अनिल चौरसिया, 42 वर्षीय संगीता पत्नी बहादुर चौरसिया व मासूम बच्ची प्रिया का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल संगीता, प्रिया, अभिषेक व शत्रुघ्न को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी मोलनपुर अंबरपुर आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
TagsUpबसटकराईकारहड़कंप1 मौतUpbuscollidedcarcommotion1 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





