- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कार ने बाइक...

x
Up News :आदमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हसनपुर-रहरा मार्ग पर भवाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदमपुर के गांव ढेंकला निवासी पूरन सिंह (50), पत्नी पनकोर (45) और बेटे रवि (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
गांव ढेंकला निवासी किसान पूरन सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी पनकोर और बेटे रवि के साथ बाइक से हसनपुर गए थे। शाम को तीनों गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रहरा के भवाली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से पकड़ लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpकारबाइकटक्करतीनमौतUpcarbikecollisionthreedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





