उत्तर प्रदेश

Up News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत, तीन घायल

Sarita
9 Jun 2025 11:32 AM IST
Up News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार,  तीन की मौत, तीन घायल
x
UP News: शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-बरेली हाईवे पर जमुका गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा भिड़ी। कार में नैनीताल जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। गोरखपुर जिले का एक परिवार कार से घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जा रहा था।
रोजा के जमुका गांव में ट्रक से मौरंग उतारी जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
। इधर, गोरखपुर जिले के खोराबाद थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी 42 वर्षीय श्वेता द्विवेदी, 35 वर्षीय शिवम पांडेय और उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मौत हो गई। हादसे में 23 वर्षीय अंगद यादव, 27 वर्षीय शालिनी पांडेय और 2 वर्षीय सिद्धू द्विवेदी घायल हो गए। इनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
Next Story