- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: जोरदार टक्कर...
उत्तर प्रदेश
UP News: जोरदार टक्कर के बाद कार के टुकड़े,तीन लोगों की मौत
Sarita
23 Feb 2025 10:38 AM IST

x
UP News: मितौली थाना क्षेत्र के भीखापुर चौराहे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शनिवार रात 10 बजे के बाद लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने कस्बे के चौराहे पर पहुंचते ही कस्ता की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई।
इतना ही नहीं कार 50 मीटर दूर मोहम्मदी रोड पर जा गिरी। कार में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मितौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को यूपी 112 वाहन व एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेजा। जहां डॉक्टरों ने नवनीत कुमार वर्मा (32) निवासी भारत भूषण कॉलोनी गोला गोकर्णनाथ, पंकज कुमार वर्मा निवासी सिसवा कलां व विपिन निवासी ककलापुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक, जो पीलीभीत का निवासी बताया जा रहा है, को इलाज के लिए जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
TagsUPटक्करकारटुकड़ेतीनमौतUPcollisioncarpiecesthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





