उत्तर प्रदेश

Up News: रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर ट्रैक पर चढ़ी कार,टला बड़ा हादसा

Sarita
30 April 2025 10:48 AM IST
Up News: रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर ट्रैक पर चढ़ी कार,टला बड़ा हादसा
x
Up News : अमेठी जिले के सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जगदीशपुर प्रतापगढ़ हाईवे पर जा रही एक अनियंत्रित कार गेट तोड़कर लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर चढ़ गई और पलट गई। इससे कार सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही ट्रैक पर आ रही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक उस समय उस ट्रैक पर प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी जिसे मिसरौली स्टेशन पर रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बा निवासी दीपक साहू अपने दोस्तों अमित, अजय और राहुल के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे।
सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मोड़ का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और रेलवे गेट का गेट तोड़कर ट्रैक पर चढ़ गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह तुरंत ट्रैक पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और रेलवे को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने ट्रैक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस को तत्काल 10:29 बजे मिसरौली स्टेशन पर रुकवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया गया। कार के हटने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। हालांकि इस घटना में ट्रैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आवागमन प्रभावित
मिश्रौली स्टेशन मास्टर अनिल प्रजापति ने बताया कि कार गेट तोड़कर ट्रैक पर फंस गई, जिससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
अमेठी रेलवे पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर शिव सागर ने बताया कि कार को क्रेन से हटवाकर चौकी लाया गया है। चालक दीपक साहू के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लापरवाही से दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Next Story