उत्तर प्रदेश

Up News: कार और ट्रक में टक्कर, 2 लोगों की मौत

Sarita
16 Feb 2025 6:16 AM IST
Up News: कार और ट्रक में टक्कर, 2 लोगों की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा रात करीब आठ बजे एटा रोड पर टोली गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ से एटा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क का डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में जा घुसी।
कार विपरीत दिशा से एटा की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। सिंह ने बताया कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों सचिन (27) और राहुल (26) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Next Story