उत्तर प्रदेश

Up News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sarita
15 Feb 2025 10:07 AM IST
Up News:  एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
x
Up News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सैदपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में आजमगढ़ निवासी 30 वर्षीय कैंटर चालक अनिल यादव की मौत हो गई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सैदपुर गांव के पास खराब ट्रक खड़ा था।
तभी दिल्ली से मेरठ जा रहा तेज रफ्तार कैंटर टायर फटने से अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में कैंटर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम चालक को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मोदीनगर एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Next Story