- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कैंटर और ट्रक...

x
Up News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कैंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बुलंदशहर-जहांगीराबाद रोड पर रोड़ा इंटर कॉलेज के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे जहांगीराबाद रोड पर किसान इंटर कॉलेज रोड के पास एक कैंटर ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें मजदूर पंजाब के मोडा भट्टी स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद कैंटर में सवार होकर गांव लौट रहे थे। आते समय हादसे का शिकार हो गए और इस हादसे में रवि (25) पुत्र उमेश निवासी मियांपुर सिंधौली, शाहजहांपुर, शिवदेई पत्नी लल्लू और कैंटर चालक की मौत हो गई। चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की जांच अभी जारी है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा नींद आने की वजह से हुआ है। हाईवे की जगह पर सड़क पर स्पीड ब्रेकर है। आगे जा रहे ट्रक के चालक ने स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिए और पीछे जा रहा कैंटर ट्रक में जा घुसा। फिलहाल जांच अभी जारी है।
TagsUpकैंटरट्रकटक्करतीनमौतUpCanterTruckCollisionThreeDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





