- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: 3 आंखें, 2...
उत्तर प्रदेश
Up News: 3 आंखें, 2 मुंह के साथ जन्मा बछड़ा, लोग बोले- देवी का अवतार, पूजा शुरू
Sarita
20 Jun 2025 9:21 AM IST

x
Up News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी गांव में एक बेहद अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां बीते बुधवार रात एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसके 2 मुंह और 3 आंखें हैं. जैसे ही यह खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली तो गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मुस्लिम समुदाय के किसान जाहिद की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया है. बछड़े की बनावट देखकर लोग हैरान हैं|
कई ग्रामीण इसे देवी का रूप मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं, कोई इसके पैर छू रहा है तो कोई प्रसाद चढ़ा रहा है. लोग इसे कुदरत का चमत्कार और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं. वहीं पशु चिकित्सकों का कहना है कि जेनेटिक बीमारी (म्यूटेशन) के कारण ऐसा हुआ है. पशु चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि कई बार गर्भावस्था के दौरान ऐसे बदलाव आते हैं जिससे शारीरिक संरचना असामान्य हो जाती है|
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जीवों का लंबे समय तक जीवित रहना मुश्किल होता है, हालांकि बछड़ा अभी जिंदा है. बछड़े के मालिक जाहिद ने बताया कि उन्होंने 7 साल पहले राजकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति से यह गाय खरीदी थी। तब से वे इस गाय की देखभाल कर रहे हैं और गाय हमेशा अच्छा दूध देती आई है। अब इसने एक बछड़े को जन्म दिया है जो सभी के लिए आश्चर्य का विषय बन गया है।
Next Story





