- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मंदिर से लौट...
उत्तर प्रदेश
UP News: मंदिर से लौट रहे व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या
Sarita
25 April 2025 7:42 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद नगर क्षेत्र के गायत्री विहार निवासी और व्यापारी संगठन के नेता हेमेंद्र गर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार रात मोक्षधाम स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे गर्ग की मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गर्ग महानगर भाजपा में पदाधिकारी रह चुके थे और वर्तमान में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संगठन मंत्री थे। महाविद्या कॉलोनी में उनकी प्रिंटिंग प्रेस थी। गर्ग पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। गर्ग के परिजनों का कहना है कि उन्होंने मोक्षधाम के पास एक प्लॉट पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने वाले दो भाइयों योगेश यादव और राजन यादव के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
गर्ग ने की थी अवैध कब्जे की शिकायत, 7 अप्रैल को भी किया था पीछा
गर्ग के बेटे ने पत्रकारों को बताया कि 7 अप्रैल की रात को भी कुछ लोगों ने इसी तरह गर्ग का पीछा किया था, जिसके संबंध में उन्होंने अगले दिन 8 अप्रैल को डाक से मुख्यमंत्री और स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया था और अपनी जान को खतरा बताया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र कुमार गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं।
TagsUPव्यापारीनेताहत्या UPBusinessmanLeaderMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





