उत्तर प्रदेश

Up News: रेलवे क्रॉसिंग पर बस फंसने से मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

Sarita
5 Oct 2025 12:56 PM IST
Up News: रेलवे क्रॉसिंग पर बस फंसने से मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा
x
Up News :उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई, जहाँ एक भीषण हादसा बाल-बाल टल गया। यह हादसा लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस फाटक बंद होने के समय क्रॉसिंग पार कर रही थी। लेकिन, जल्दबाजी में ड्राइवर फाटकों के बीच फंस गया। बस पटरी के ठीक ऊपर रुक गई और न तो आगे बढ़ पा रही थी और न ही पीछे।
बताया जा रहा है कि बस के फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका से यात्री तुरंत बस से कूद गए और भागने की कोशिश करने लगे। सभी यात्री समय रहते बच निकलने में कामयाब रहे।
उसी समय एक मालगाड़ी आ रही थी, लेकिन ड्राइवर ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर मालगाड़ी कुछ सेकंड भी देर से रुकती, तो बस एक बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी।
इस हादसे के कारण लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर लगभग 10 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। बस को पटरी से हटाने के बाद ही रेलगाड़ियाँ फिर से शुरू हो पाईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह स्थिति बस चालक की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई। उसकी जल्दबाजी और लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Next Story