- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: रास्ता बताने...
उत्तर प्रदेश
UP News: रास्ता बताने आए बारातियों को बस ने रौंदा, दो की मौत,चार घायल
Sarita
21 April 2025 7:48 AM IST

x
UP News: लड़की पक्ष के लोग एटा जिले के मोहनपुरा से बस से आ रहे थे। लड़के पक्ष के 6 लोग उन्हें रास्ता दिखाने के लिए प्रकाश नगर की पुलिया पर खड़े थे। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बारातियों को रौंद दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए और 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा एटा निवासी जयप्रकाश की बेटी गोली की शादी रविवार को प्रकाश नगर स्थित कृष्णा मैरिज होम में सुशील नगर निवासी बीएस माथुर के बेटे हर्ष से हो रही थी।
लड़के पक्ष के लोगों को बस के प्रकाश नगर आने की सूचना मिली। उन्होंने 6 लोगों को मैरिज होम का रास्ता दिखाने के लिए भेजा। बस अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंद दिया। इसमें सतीश और अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। मौके पर जमा भीड़ ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
TagsUPबारातियोंबसरौंदादोमौतचारघायलUPwedding party membersbusran overtwodiedfourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





