- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: श्रद्धालुओं...

x
Up News:जिले में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि श्रद्धालु हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मिनी बस से हरियाणा के कैथल लौट रहे थे।
उनके अनुसार इस दौरान देहरादून-पंचकूला हाईवे पर टोल प्लाजा के पास उनकी बस का चालक किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बस में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से इस घटना में 20 लोग घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story





