- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: 30 SSB जवानों...

x
UP News: गुरुवार को गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकुरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक जाम लग गया। 30 एसएसबी जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि बस की गति धीमी होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर जुटे लोगों और पुलिस की मदद से बस में सवार एसएसबी जवानों को बस से बाहर निकाला गया। फिर बस को सीधा करने के लिए पीएनसी क्रेन की मदद ली गई।
जानकारी के अनुसार, भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से एसएसबी जवानों की एक बस 30 जवानों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। जवानों से भरी बस अभी गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकुरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी। इसी बीच सड़क पर रखी मिट्टी के कारण बस का पहिया फिसल गया। फिर जवानों से भरी बस खाई में पलट गई।
वहीं, बस पलटने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी और एसएसबी को दुर्घटना की जानकारी देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।बस का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस जाने के कारण बस पलट गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
TagsUPSSB जवानोंबसपलटीसड़कजामUPSSB jawansbusoverturnedroadjam जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





