उत्तर प्रदेश

Up News: बस ने छात्र को कुचला मौके पर मौत, दोस्त घायल

Sarita
1 March 2025 7:46 AM IST
Up News:  बस ने छात्र को कुचला मौके पर मौत, दोस्त घायल
x
Up News: मुजफ्फरनगर निवासी अरुण और मोनू शुक्रवार को शामली के अस्पताल में एक मरीज को देखने आए थे। लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। मोनू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मुजफ्फरनगर जिले के गांव मुंडभर निवासी अरुण पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त मोनू पुत्र रविंद्र के साथ गांव के ही मोनू के दोस्त को देखने शामली के निजी अस्पताल में आए थे। मोनू का दोस्त हादसे में घायल हो गया था। दोस्त को दिखाने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वे बलवा चौराहे के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
सिर के बल गिरने से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। चचेरे भाई शेखर ने बताया कि मोनू मुजफ्फरनगर में कक्षा 12 का छात्र था। परिवार में उसके अलावा एक भाई और एक बहन है। मोनू परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल थे। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे थे।
Next Story