- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बस और ट्रक...

x
UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारियों को लेकर जालौन जा रही प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस में आगे बैठे तीन यात्री बस से नीचे गिरकर घायल हो गए। यूपीडा व नगला खंगर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 50 सवारियों को लेकर दिल्ली से जालौन जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में आगे बैठे तीन यात्री नीचे गिर गए।
तीनों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को फौजी ट्रैवल्स की प्राइवेट बस 50 सवारियों को लेकर दिल्ली से जालौन जा रही थी, जिसे बस चालक राहुल चला रहा था। बस जब नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत 68.300 किमी के पास पहुंची, तभी अचानक चालक को नींद आ गई। जिससे बस का अगला और बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इतना ही नहीं, तीन यात्री बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा और नगला खंगर पुलिस टीम ने दो घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। नगला खंगर इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि बस में बैठे यात्री जो घायल हुए हैं, उनमें अंशुल निवासी थाना कोंच जिला जालौन, उमा देवी निवासी पश्चिम विहार दिल्ली और यशिका सिरोठिया निवासी स्टेशन रोड तुलसी नगर थाना कोतवाली उरई जिला जालौन शामिल हैं।
TagsUPबसट्रकटक्करतीनमौत UPbustruckcollisionthreedeaths जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





