उत्तर प्रदेश

Up News: दवा लेने गई लड़की पर दबंगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Sarita
9 Sept 2025 6:26 AM IST
Up News: दवा लेने गई लड़की पर दबंगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
x
Up News: यूपी के फर्रुखाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती दवा लेने गई थी और लौटते समय कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और बगीचे के किनारे ले जाकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसे जिंदा जला दिया। इस दर्दनाक घटना में युवती की मौत हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।आपको बता दें कि यह मामला जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र का है। यहां फतेहगढ़ के नेकपुर निवासी शिक्षामित्र बलराम सिंह चौहान की बेटी निशा सिंह (26) दवा लेने दरियावगंज गई थी। वहां से लौटते समय कुंदन गणेशपुर गांव के पास कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और बगीचे के किनारे ले जाकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती आग की लपटों में पूरी तरह जल गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती शादीशुदा थी और उसका पति दिल्ली में नौकरी करता था। उसके दो बच्चे भी हैं, फिर भी वह अक्सर अपने मायके में ही रहती थी।
पिता का आरोप है कि जैतपुर निवासी एक युवक और उसके पांच साथी पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। वे उस पर जबरन दोस्ती करने और बातचीत करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो युवती को जिंदा जला दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत छह युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story