- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सांड ने...
उत्तर प्रदेश
Up News: सांड ने 'यमराज' की तरह बुजुर्ग पर किया हमला, मौत
Sarita
17 Jan 2025 12:33 PM IST

x
Up News : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में 3 दिन पहले सांड के हमले में घायल हुए बुजुर्ग रामकृपाल वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पशु विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते उचित कार्रवाई की गई होती तो यह दुखद घटना टल सकती थी। गांव निवासी ज्ञानती सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से सांड ने गांव में आतंक मचा रखा था। इस संबंध में 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्राम प्रधान मेवालाल सरोज ने बताया कि उन्होंने खुद मामले की जानकारी सचिव और ब्लॉक अधिकारियों को दी थी। शिकायत के बाद एक टीम गांव आई, लेकिन सांड को पकड़ने की बजाय औपचारिकता पूरी कर लौट गई। वहीं रामकृपाल की मौत के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे और आवारा जानवरों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
TagsUpसांडबुजुर्गहमलामौतUpBullOld manAttackDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





