उत्तर प्रदेश

Up News: दरिंदों ने की हदें पार हैवानियत, शौच के लिए गई लड़की से दुष्कर्म

Sarita
17 April 2025 6:28 AM IST
Up News: दरिंदों ने की हदें पार हैवानियत, शौच के लिए गई लड़की से दुष्कर्म
x
Up News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है. सदर कोतवाली क्षेत्र में खेत में शौच के लिए गई एक युवती के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक युवती वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया|
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है|
Next Story