- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: हैवानियत...
उत्तर प्रदेश
Up News: हैवानियत उजागर, नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sarita
5 May 2025 12:32 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अस्पताल में पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने किशोरी को किसी से बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। इस पूरे मामले में डीएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई और 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
TagsUpहैवानियतनाबालिगगैंगरेपआरोपियोंगिरफ्तारUpbrutalityminorgang rapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





