उत्तर प्रदेश

UP News: लापता युवक की नृशंस हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sarita
16 March 2025 12:31 PM IST
UP News: लापता युवक की नृशंस हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले पांच दिनों से लापता एक युवक के शव के कुछ हिस्से दो अलग-अलग गांवों से बरामद होने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. कोतवाली (शहर) के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि दत्त नगर निवासी इंद्रभान उर्फ ​​छोटू सिंह (25) पिछले पांच दिनों से लापता था. परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी|
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को ग्रामीणों ने दत्त नगर और खैरी गांव के बीच खेत में एक शव देखा, युवक का धड़ खैरी गांव के पास गेहूं के खेत में मिला, जबकि सिर नाई पुरवा गांव के पास मिला. हत्यारों ने शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया था. मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story